Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुमला के 5 वर्षीय अंश लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुमला के 5 वर्षीय अंश लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुमला के 5 वर्षीय अंश लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

    *★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अंश लकड़ा ने गुल्लक भेंट की। मुख्यमंत्री को जेल से रिहा कराने में मदद हेतु गुल्लक में जमा किए थे पैसे।*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित सिकरी पंचायत के पगुरा गांव से पहुंचे समाजसेवी श्रीमती शांति लकड़ा एवं उनके 5 वर्षीय पुत्र अंश लकड़ा ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को अंश लकड़ा ने एक गुल्लक भेंट की। मुख्यमंत्री को श्रीमती शांति लकड़ा ने अवगत कराया कि अंश लकड़ा को जैसे ही यह सूचना मिली कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जेल गए हैं, अंश लकड़ा ने उसी दिन से अपने पॉकेट खर्च के रूप में मिले पैसों से कुछ पैसे गुल्लक में जमा करना शुरू कर दिया ताकि उन पैसों से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहा कराने में मदद की जा सके।

    *बच्चों के बीच भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हैं काफी लोकप्रिय*

    राज्य के सुदूर क्षेत्र के बच्चे भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। गुमला जिला स्थित पगुरा गांव के 5 वर्षीय अंश लकड़ा के मन में मुख्यमंत्री के लिए कितना प्यार और स्नेह है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जेल से रिहाई में मदद पहुंचाने हेतु इस बच्चे ने अपने पॉकेट मनी से पैसे बचाकर गुल्लक में जमा किए ताकि इन पैसों से मुख्यमंत्री को जेल से रिहा कराया जा सके।

    *क्षेत्र भ्रमण में भी मुख्यमंत्री से गर्मजोशी के साथ मिलते हैं छोटे-छोटे बच्चे*

    अक्सर यह देखा जाता है कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जब भी क्षेत्र भ्रमण पर होते हैं या किसी भी सभा को संबोधित करते हैं तब मुख्यमंत्री को देखने तथा उनकी बातों को सुनने बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थित होते हैं। यूं तो मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी सभी वर्ग-समुदाय के बच्चों को काफी स्नेह और प्यार हमेशा देते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री सदैव चिंतित भी रहते हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कई महत्वकाँक्षी योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।

    *अंश लकड़ा के जज्बे को मुख्यमंत्री ने सराहा*

    मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा के जज्बे की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जब अंश लकड़ा से मिले तब उसके दिल में अपने प्रति इतना प्यार और आदर देखकर कुछ पल के लिए भावुक दिखाई दिए। मौके पर अंश लकड़ा की माता श्रीमती शांति लकड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अंश लकड़ा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने अंश लकड़ा को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित द्वितीय झारखंड गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उड़ीसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास
    Next Article कैलिफोर्निया की सबसे छोटी लेखिका नायला तिवारी की बाल कथा पुस्तक ‘लॉस्ट एट द सी’ लोकार्पित

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.