फोटो- जी सी जे डी हाई स्कूल का निरीक्षण करते विधायक रामदास सोरेन
विधायक रामदास सोरेन ने मुसाबनी में जीसीजेडी हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण
मुसाबनी- घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शनिवार को सुबह से देर शाम तक मुसाबनी प्रखंड के दौरे पर थे। विधायक ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। विधायक झारखंड सरकार से स्थाई मान्यता प्राप्त गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रिंसिपल व सचिव द्वारा विधायक रामदास सोरेन एवं 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। विधायक ने विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह से विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। कई अभिलेखों की उन्होंने जांच की। निरीक्षण पुस्तिका में उन्होंने अपना मंतव्य लिखा। उन्होंने वर्ग कक्ष का निरीक्षण किया। विद्यालय की समस्याओं की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह ने विद्यालय की समस्याओं से विधायक रामदास सोरेन को अवगत कराया।भवन की समस्या की जानकारी विधायक को दी। विधायक ने सभी समस्याओं का समाधान करने का विद्यालय प्रबंधन को भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गए वहां पर उन्होंने सचिव व प्रधानाचार्य के साथ बैठक की।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,जिला कोषाध्यक्ष काली पद गोराई, प्रियनाथ बास्के, सोमाय सोरेन, आदि मौजूद थे।