Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 महीने से बकाया वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मती को लेकर बहरागोड़ा बीडीओ से मिले डॉ गोस्वामी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    4 महीने से बकाया वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मती को लेकर बहरागोड़ा बीडीओ से मिले डॉ गोस्वामी

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 21, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    4 महीने से बकाया वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मती को लेकर बहरागोड़ा बीडीओ से मिले डॉ गोस्वामी

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के बीडीओ केशव भारती से मिले तथा विगत 4 महीने से लम्बित वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया। डॉ गोस्वामी ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन पर ही अनेक बुज़ुर्गों का जीवन यापन होता है। पेंशन के नियमित भुगतान न होने के कारण अनेक बुजुर्गों तथा विधवा बहनों को कठिनाईयों का सामाना करना पड़ रहा है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में कई गांवों में पेयजल की समस्या खड़ी हुई है। बहुत चापाकल खराब हो चुके हैं। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। डॉ गोस्वामी ने खराब पड़े चापाकलों का शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। डॉक्टर गोस्वामी ने बीडीओ से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। बीडीओ से मिलने डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा जिला. महामंत्री बाप्टू साव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा, दीपंकर साव, यादव पात्र, हेमकांत भुईंया, कविन्द्र नाथ कुंडु तथा अजय पातर आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जय हिंद बालिका,मध्य विद्यालय बागडोरा जमशेदपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.