Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुणधर महतो स्मृति मेला 13 जून को
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुणधर महतो स्मृति मेला 13 जून को

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुणधर महतो स्मृति मेला 13 जून को

    सरायकेला: जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के पारगामा गांव में आगामी 13 जून को गुणधर महतो स्मृति मेला मनाया जाएगा। लोक-संस्कृति विशेषकर बाई नाच के शौकीन और विद्वता के धनी महतोश्रेष्ठ स्व गुणधर महतो जहां स्वयं झुमूर गीत लिखते व गाते थे वहीं उन्हें गणित विषय के जटिलतम प्रश्नों को मौखिक हल करने में अद्भुत महारत हासिल था। विविध धर्म ग्रंथों के अनजाने तथ्यों को व्याख्या करना मानो उनके बाएं हाथ का खेल था। मृदुभाषी गुणधर इस सबके अलावा अन्य कई कलाओं में पारंगत थे। उन्होंने निःशुल्क शिक्षा दान तथा साहित्य सृजन व संस्कृति संवर्धन हेतु समाज में अनेकों कार्य किया। मेला के संस्थापक व संरक्षक गुरुचरण महतो अपवाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साल हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झुमूर के आशिक और गणित के मालिक स्व गुणधर महतो के इस पावन पुण्यतिथि पर स्कूल-कॉलेज के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक प्रतियोगिता जबकि झारखंड-मानभूम लोक कला प्रेमियों के लिए तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। उक्त प्रतियोगिताओं में रंग भरो-चित्र बनाओ, कविता पाठ, गणित दौड़, श्रुतिलेख, म्यूजिकल चेयर रेस, सामान्य ज्ञान, शंख बजाओ, लोकगीत लेखन व गायन, डांस धमाका आदि शामिल हैं। आपको बताते चलें कि ग्रामीण विद्यार्थियों पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने व उनमें आत्मविश्वास भरने तथा युवाओं को अपनी लोक-संस्कृतियों से जुड़ने के उद्देश्य से यह मेला साल 2018 में शुरु किया गया था। श्री महतो ने आगे कहा कि इस बार मेला के दौरान प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्व गुणधर महतो की स्मृति में कई प्रकार के फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर स्वीप के तहत साइकिल रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा अनिमेष नैथानी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कैंडल प्रज्जवलित कर वोट अपील किया

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.