राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गाँधी का हुआ देवघर आगमन
निजाम खान/सुधांशु शेखर/राष्ट्र संवाद
देवघर:कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पर उतरी और वहां से गोड्डा मेला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर गई। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजयस प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, शबाना खातून, प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल तथा कुमार विनायक ने बाबा वैद्यनाथ की धरती पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।
गोड्डा में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक प्रदीप यादव के पक्ष में प्रियंका गांधी के जनसभा में शरिक होने उसी हेलीकॉप्टर से प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी गए।
करीब डेढ़ घंटे पश्चात एयरपोर्ट पर आई तथा विशेष विमान से रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा के लिए प्रस्थान कर गई। वापसी के दौरान उन्होंने कहा कि आज की सभा बहुत ही सफल रही है।अपार जनसमर्थन को देखकर मैं अभिभूत हुई। सभी के चेहरे एवं उनके उत्साह बता रहे थे कि सभी ने इंडिया महागठबंधन के पक्ष में जाने का अपना निर्णय ले लिया है।
समय प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,युवा अध्यक्ष कुमार राज,रवि बर्मा आदि भी सम्मिलित हुए।