श्री सहित्य कुंज मंच का वार्षिकोत्सव सह पुस्तक विमोचन
श्री सहित्य कुंज मंच का वार्षिकोत्सव सह पुस्तक विमोचन रविवार 31 मार्च 2024 को प्रेस क्लब राँची में होना निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलाश पत्रिका (भागलपुर) के संपादक श्री उमाकांत ‘भारती’ जी होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आ.निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, सुरिंदर कौर ‘नीलम’, जंग बहादुर पांडेय, आ.नीरज नीर, आ.विनय तिवारी, आ. मुकुंद रविदास, माधुरी मिश्रा जी, वीणा नंदनी, बीना श्रीवास्तव, रेणु झा रेणुका, सुनील कुमार पटेल, उर्मिला सिन्हा, राकेश रमन ‘रार’ रेणु मिश्रा त्रिवेदी जी होगीं।
इस कार्यक्रम में संस्था की गृहपत्रिका ‘साहित्य संवाहक’ एवं साझा संग्रह ‘दहलीज से आगे’ सहित छ:अन्य एकल पुस्तकों का विमोचन होगा। जिनमें नीता शेखर का एकल काव्य संग्रह ‘मन दपर्ण’, सिम्मी नाथ का एकल काव्य संग्रह ‘सुधा सलिला’, मनीषा सहाय ‘सुमन’ की एकल कहानी संग्रह ‘चांद पर घर एवं एकल काव्य संग्रह ‘अनुनाद एक गूँज’ और निर्मला कर्ण का उपन्यास ‘ उसका दोष क्या था?’ एवं एकल बाल कहानी संग्रह ‘बित्ता भाई ‘मुख्य है।
इसके अलावा चार कृतियों पांडुलिपि सम्मान “नवप्रभा 2024” प्रदान किया जाएगा। जमशेदपुर की पदमा प्रसाद व अनीता निधि को कल राँची में मिलेगा “साहित्य नव प्रभा सम्मान 2024”
इसके साथ ही वार्षिक प्रतियोगिता लेखन के विजेताओं को सम्मन पत्र देकर सम्मनित किया जाएगा।
मंच की संस्थापिका मनीषा सहाय सुमन एवं अध्यक्ष प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा यह प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है।