जिला परिषद सदस्य ने मधुआबेड़ा गाँव के गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण गया
बहरागोड़ा : पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गाँव में स्थित सरस्वती पूजा मंडप में शुक्रवार को जिला परिषद भुपति नायक की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया श्री नायक कहा कि जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर हर गरीबों को मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है और हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता रहुंगा। । इस अवसर पर 100 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण दुर्गा पद मुंडा, दिलीप मुण्डा, अरिजीत जाना, आशोक जाना, रासेश्वर जाना , शरद चन्द्र मुण्डा, मानस साव, प्रबीर मंडल,करमचंद घोष,विजन सण्ड, शुभजीत धाड़ा, शंभु नायक , आलोक नाथ हेंब्रम, दीपक जाना, गणेश मुण्डा, देवदत्त बेरा, दीपक बेरा, भोलानाथ सीट आदि मौजूद थे।