Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुपर्व के मद्देनजर साकची में हुई अखंड पाठ की आरंभता, कल होगा प्रभात फेरी का समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरुपर्व के मद्देनजर साकची में हुई अखंड पाठ की आरंभता, कल होगा प्रभात फेरी का समापन

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुपर्व के मद्देनजर साकची में हुई अखंड पाठ की आरंभता, कल होगा प्रभात फेरी का समापन

    *साकची में दो दिन सजेगा दिवान, ढाढी जत्था और दरबार साहिब के रागी करेंगे संगत को निहाल*
    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशोत्सव के ध्यानार्थ साकची गुरुद्वारा परिसर में सोमवार को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की अलौकिक बाणी अखंड पाठ का आरंभ हुआ। साथ ही साथ प्रभात फेरी भ्रमण के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने घूम-घूम कर गुरबाणी प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगत को गुरुपर्व में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
    मंगलवार को प्रभात फेरी का अंतिम दिन होगा, इसको स्मरण रखते हुए समाजसेवी सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने अपने निवास स्थान पर दर्शन के लिए प्रभात फेरी को आमंत्रित किया है, वहीँ दर्शनाभिलाषी काले भी टीम सहित प्रभात फेरी के भव्य स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
    बहरहाल, प्रकाशपर्व पर 17 और 18 जनवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार के लिए भी सभी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री दरबार साहिब, अमृतसर से महान कीर्तनीये भाई साहिब भाई करनजीत सिंह साकची गुरुद्वारा में अपने मधुर गुरबाणी से संगत को निहाल करने के लिए टाटानगर पहुंच रहें हैं। इनके अलावा भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल ढाढी जत्था, अमृतसर का भी कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए जमशेदपुर आगमन हो रहा है।
    साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने विस्तारपूर्वक बताया की भाई साहिब भाई करनजीत सिंह गुरबाणी रस से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे जबकि ढाढी जत्था भाई बलदेव सिंह और परमजीत सिंह जेठुवाल अमृतसर वाले वीररस द्वारा गुरु महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे।
    जमशेदपुर के कवि भाई साहब भाई सुरजीत सिंह, भाई साहब भाई संदीप सिंह जगदी टकसाल, भाई साहब भाई गुरदीप सिंह निक्कू टाटानगरवाले के साथ-साथ साकची गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मन्नन और सुखजिंदर सिंह भी मौके पर सुबह और शाम के दिवान में श्रद्धालुओं को गुरबाणी से जोड़ेंगे। निशान सिंह ने बताया कि दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर संगत को पंगत में बैठकर छकाया जायेगा। निशान सिंह ने संगत से अपील की है कि इस मुबारक मौके पर संगत गुरुद्वारा साहिब में दर्शन कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेंगाईडीह प्रीमियर लीग मे आज 5वां व 6वां मैच रहा गेन्दबाजों का नाम
    Next Article दैनिक भास्कर के पत्रकार का पिता का निधन, नाला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवदेना

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.