उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
ई पाॅश मशीन के जरिए की जाएगी धान अधिप्राप्ति – उपायुक्त*
धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक किसानों का करें निबंधन – उपायुक्त
आज दिनांक 23.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
*28 दिसंबर से जिले में किसानों से होगी धान की खरीदारी*
बैठक में उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ई पॉश मशीन के जरिए धान की खरीददारी की जाएगी। जिसके लिए जिला में कुल 12 लैंपस एवं 3 राइस मिल को संबद्ध किया गया है एवं 28 दिसंबर से धान क्रय किया जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि धान की अधिप्राप्ति के बाद लैंपस के द्वारा विहित प्रपत्र में सूचना उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर किसानों को उनके धान के मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान एवं मिल में जाने में शेष भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। वहीं क्रय किए गए धान की सूचना संबंधित लैंपस संबद्ध राइस मिल को देंगे, राइस मिल के द्वारा धान का लैंपस से उठाव किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति हेतु जिले को 2 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि धान का सुयोग्य किसानों से करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अधिक से अधिक किसानों का निबंधन करने एवं नियमानुसार धान का क्रय करने हेतु सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति को लेकर सभी तैयारियों की दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
*इनकी रही उपस्थिति*
मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, जिला आपूर्ति कार्यालय के प्रधान सहायक श्री प्रसेनजीत मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।