Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 दिसंबर 2023 तक राज्य के लगभग 4 लाख 90 हजार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ
    Breaking News Headlines झारखंड

    10 दिसंबर 2023 तक राज्य के लगभग 4 लाख 90 हजार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 दिसंबर 2023 तक राज्य के लगभग 4 लाख 90 हजार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

    *▪️ आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के अंतर्गत हो रहा साइकिल क्रय हेतु राशि का वितरण।*

    *▪️राज्य सरकार द्वारा अब तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि साइकिल खरीद हेतु स्कूलों में अध्ययनरत पात्र बच्चे-बच्चियों के बैंक खातों में डाले गए।*

    *▪️ 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीद हेतु कुल 360 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया जाना सुनिश्चित है। साइकिल वितरण योजना अंतर्गत सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी हैं शामिल।*
    =========================
    राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चे-बच्चियों के उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेशानुसार राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्यनरत 4 लाख 90 हजार बच्चे-बच्चियों को साइकिल खरीद हेतु 10 दिसंबर 2023 तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के तहत भेजी गई है। इसमें सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 22-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हैं। उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

    *”आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के शिविरों में मिल रहा है साइकिल वितरण योजना का लाभ*

    “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के प्रत्येक शिविर एवं विशेष कैम्प के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु राशि का वितरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों द्वारा सूची भेजी गई है। सभी जिलों को मिलाकर कल्याण विभाग को लगभग 8 लाख पात्र लाभार्थी बच्चों की सूची मिली थी। एसटी,एससी,बीसी एवं अन्य वर्ग के वैसे पात्र बच्चे जो वर्ष 2020-21 में आठवीं कक्षा में अध्यनरत थे तथा वर्तमान वर्ष में 11वीं कक्षा में अध्यनरत हैं। इसी प्रकार 2021-22 में आठवीं तथा वर्तमान वर्ष में दसवीं तथा 2022-23 में 8वीं एवं वर्तमान वर्ष में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं एवं जिनकी सूची जिला द्वारा विभाग को भेजी गई है। 10 दिसंबर 2023 तक 2878 कैम्प में लगभग 4 लाख 90 हजार बच्चों के बैंक खातों में साइकिल खरीद हेतु डीबीटी के माध्यम से 220 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा गांधी मैदान में झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर चले जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई
    Next Article कांग्रेस एवं इंडी एलायंस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा उतरी सड़क पर

    Related Posts

    विवादों में एक बार फिर एडीएल सोसाईटी खूनी संघर्ष की तैयार हो रही है पृष्ठभूमि

    June 5, 2025

    जिला कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण

    June 5, 2025

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगितायें

    June 5, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विवादों में एक बार फिर एडीएल सोसाईटी खूनी संघर्ष की तैयार हो रही है पृष्ठभूमि

    जिला कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद सैनिकों के नाम पर वृक्षारोपण

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा टेल्को स्थित इस्पात इंस्टिट्यूट में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगितायें

    राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.