पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
जमशेदपुर : गोलमुरी कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह का आयोजन बारीडीह में प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महान नेता के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में बाल सेना का निर्माण कर अपनी भूमिका निभाई तथा विश्व में मजबूत भारत का नाम रौशन किया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगाला देश का निर्माण कराया। इन्होंने राष्ट्र हित में बैंक, चीनी मिल एवं कोयला को राष्ट्रीय करण कर भारतवासियों के भविष्य को सुरक्षित किया। इन्हीं कारणों से इन्दिरा गाँधी जी को आयरन लेडी की संज्ञा दिया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, सुशील घोष, हरिहर प्रसाद, प्रशेनजीत सेन कुमार गौरव, बरियाम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, श्रीनाथ कुमार सिंह, धीरज कुमार, सरोज पाण्डेय, निखिल तिवारी, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।