Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में मोदी की सलामती की हुई अरदास जमशेदपुर के इंद्रजीत सिंह भी हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पाकिस्तान में मोदी की सलामती की हुई अरदास जमशेदपुर के इंद्रजीत सिंह भी हुए शामिल

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान में मोदी की सलामती की हुई अरदास
    जमशेदपुर के इंद्रजीत सिंह भी हुए शामिल
    जमशेदपुर। पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारा डेरा करतारपुर साहिब में रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलामती एवं देश की तरक्की के लिए अरदास हुई।
    इस अरदास में झारखंड लौहनगरी के सरदार इंद्रजीत सिंह भी शामिल हुए। जो गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मभूमि का प्रबंधन करने वाली संस्था तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव हैं और इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट भी रहे हैं।
    डेरा करतारपुर साहब वह स्थान है जहां सिख मठ के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अपना अंतिम समय गुजारा किया था और वह वहां खेती किया करते थे।
    पूछे जाने पर सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मादर ए वतन भारत एवं भारतीय लोगों के समृद्धि उन्नति परस्पर भाईचारा प्रेम सद्भावना के लिए भी अरदास की गई। इस अरदास में बिहार भाजपा नेता और प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगमीत सिंह काहलो सहित भारत देश के विभिन्न राज्यों के 80 प्रमुख सिख बुद्धिजीवी, राजनीतिज्ञ, हस्तियां शामिल हुईं।
    इसका नेतृत्व दिल्ली के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा कर रहे हैं।
    उनके अनुसार अरदास में पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों के सिख भी शामिल हुए और यहां गुरु के वजीर बाबा गोविंद सिंह द्वारा सभी को शिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ से मिल कर सांत्वना देने पहुंचे राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा
    Next Article भाजपा कुण्डहित मंडल अध्यक्ष के आवास परिसर पर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.