Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनियुक्त कर्मचारियों ने टी.आर. एफ. यूनियन अध्यक्ष एवं महामंत्री का किया जोरदार अभिनंदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नवनियुक्त कर्मचारियों ने टी.आर. एफ. यूनियन अध्यक्ष एवं महामंत्री का किया जोरदार अभिनंदन

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 3, 2023Updated:September 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवनियुक्त कर्मचारियों ने टी.आर. एफ. यूनियन अध्यक्ष एवं महामंत्री का किया जोरदार अभिनंदन

    टी.आर. एफ. कंपनी के नवनियुक्त कर्मचारियों का समूह यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय एवं महामंत्री श्री एम.एच. हीरामानेक को माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने प्रबंधन एवं यूनियन का आभार जताया एवं भविष्य में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देने का प्रण लिया।
    यूनियन के महामंत्री श्री एम.एच. हीरामानेक ने सभी कर्मचारियों को धैर्य रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी कर्मचारियों के धैर्य एवं निष्ठा का परिणाम है कि कंपनी आज सही दिशा की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने माननीय श्री राकेश्वर पाण्डेय जी का आभार प्रकट किया एवं कहा सम्पूर्ण टी.आर. एफ. परिवार कंपनी को बुरे दौर से बचाने के लिए अध्यक्ष महोदय का सदा ऋणी रहेगा।
    इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री राकेश्वर पाण्डेय जी ने कहा कि सभी लोगों के निष्ठा एवं सहयोग से कंपनी अब बुरे हालात से ऊबर कर अपनी पुरानी साख की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री ऊमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी में हर तरफ रौनक दिखने लगा है, उनके मार्गदर्शन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर काफी निवेश किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में कंपनी की रूप रेखा ही बदल गई है।श्री पाण्डेय जी ने कहा कि कंपनी को बचाने एवं वर्तमान दशा में लाने के लिए प्रबंधन के शीर्ष नेतृत्व का हम सभी को आभार मानना चाहिए। आज कंपनी परिसर एवं काँलोनी में हो रहे बदलाव से सभी कर्मचारियों में खुशी है। ऐसे बदलाव से कर्मचारियों के दिलो में कंपनी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित कार्य करें एवं परिवार के साथ खुशी से रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें।
    इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया महतो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्री ध्रमेन्द्र कुमार सिंहा, संजय कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, शालू महतो, निशांत कुमार, लक्ष्मण कुमार, किशोर कुमार, आनंद कुमार, अजय उपाध्याय, गजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, संजय प्रमाणिक, हेमंत कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट झारखंड में अविलम्ब लागू हो :राजेश शुक्ल
    Next Article अच्छे खिलाड़ी के लिए अच्छा स्वस्थ व अच्छे स्वस्थ के लिए नशामुक्त होना जरूरी: विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.