भरत सिंह बने लायंस क्लब भारत के अध्यक्ष
जमशेदपुर 2 सितंबर – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत का थर्ड इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन आर.वी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सचिव लायन विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत को सेवा करते हुए पूरे 3 वर्ष हो गए हैं। आज हमारे क्लब का तीसरा इंस्टॉलेशन सेरेमनी था, जो हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. लायन कमल जैन, इनओग्रेटर एम.जे.एफ. लायन विवेक चौधरी, इंडक्शन ऑफिसर लायन कंचन सिंह, इंस्टॉलेशन ऑफिसर पी.एम.जे.एफ. लायन राहुल वर्मा, गेस्ट ऑफ ओनर एम.जे.एफ. लायन सीमा बाजपेई और पी.एम.जे.एफ. लायन संजय कुमार, राजीव रंजन, आनंद चौधरी, शिवाशंकर गाड़िया, सारिका सिंह, सीमा बाजपेई, सुचित्रा रुंगटा, पी.पुष्पलता, पुष्पा सिंह, रीपा दत्त थे। कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी द्वारा बैंग गॉगल बजाकर किया गया। फिर एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया गया। फिर कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए लायन करन गोराई द्वारा इन्वोकेशन को पढ़ा गया जिसके बाद लायन आयुष्मान सिंह ने फ्लैग सेल्यूटेशन को पढ़ा। पिछले वर्ष की सचिव लायन अंजुला सिंह ने विगत वर्ष में क्लब द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी को सांझा किया और कोषाध्यक्ष लायन राजेश सिंह ने उन कार्यों में आए लागत आज का ब्योरा पेश किया, तथा तीन नए क्लब मेंबर सौरव आनंद, मीनल शर्मा, अनूप सामांता ने लनिज़्म की शपथ के साथ क्लब भारत को ज्वाइन किया। इस दौरान लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह, सचिव विनीत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंजुला सिंह, शक्ति सिंह, डॉ राणा प्रवीण, सुनंदा सिंह, करन गोराई, राजीव कुमार, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, रिंकी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।