Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल में फँसे झारखंड के 26 मज़दूर, कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट के बाद मदद को आगे आया नेपाल स्थित भारतीय दूतावास
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    नेपाल में फँसे झारखंड के 26 मज़दूर, कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट के बाद मदद को आगे आया नेपाल स्थित भारतीय दूतावास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021Updated:May 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेपाल में फँसे झारखंड के 26 मज़दूर, कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट के बाद मदद को आगे आया नेपाल स्थित भारतीय दूतावास

    ● हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, नेपाल की जनता समाजवादी पार्टी के सांसद राजेंद्र महतो, विधायक मनीष सुमन का भी रहा सहयोग
    ● गुरुवार देर शाम मिली मदद, मज़दूरों के कल भारत लौटने की संभावना
    ● नेपाल के सिंधुपाल में लार्सन एंड टूब्रो के टॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे मज़दूर, लॉकडाउन में फँसे
    ● नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया “मज़दूरों को भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है”

    कोरोना महामारी के कारण परेशानी का सबब विश्व के लगभग सभी देश झेल रहे हैं। लॉकडाउन के कारण झारखंड के 26 मज़दूर नेपाल में फंसे हुए हैं। राज्य के दुमका के रहने वाले 26 मज़दूर नेपाल के सिंधुपाल ज़िले में लार्सन एंड टूब्रो कंपनी द्वारा टॉवर निर्माण के कार्य मे जुटे थें। बीते कुछ दिनों से लागू लॉकडाउन से मजदूरों के लिए काफ़ी कठिनाई उतपन्न हो गई। कई श्रमिक नेपाल में बीमार भी पड़ गये और वे भारत लौटना चाहते थें लेकिन किसी भी स्तर से उनकी आवाज़ सक्षम विभाग या मंत्रालय तक नहीं पहुँच पा रही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेपाल में फँसे उक्त 26 मज़दूरों के वीडियो वायरल होने के बाद इसपर झारखंड भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की नज़र पड़ी तो मज़दूरों की घर वापसी अभियान में वे कूद पड़ें। उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए गुरुवार सुबह ही मज़दूरों के भारत वापसी अभियान की मुहिम शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह कुणाल षाड़ंगी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा तक विषय को पहुंचाया। इसके अलावे कुणाल षाड़ंगी ने नेपाल स्थित अपने मित्रों से भी मदद पहुंचाने का आह्वान किया। कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट पर हजारीबाग से सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी अपने स्तर से जरूरी प्रयास का भरोसा दिया। उन्होंने भी नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से सम्पर्क करते हुए जरूरी मदद उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावे नेपाल के जनता समाजवादी पार्टी के वरीय सांसद राजेंद्र महतो और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के मित्र नेपाल के स्टेट-2 के विधायक मनीष सुमन ने इन मज़दूरों से संपर्क साधा और कार्यकर्ताओं के मदद से उन तक राहत सामग्री पहुँचाई। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के उच्च पदाधिकारी दिवाकर शर्मा के साथ इन मज़दूरों के विषय को साझा किया और सिंधूपास से वीरगंज तक की उनकी यात्रा के लिए आवश्यक काग़ज़ी प्रक्रिया आरंभ करने का आग्रह किया। गुरुवार शाम को नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर कुणाल को सूचित किया कि इन प्रवासी मज़दूरों के वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस पूरे मामले में कुणाल षाड़ंगी ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, नेपाल के विधायक मनीष सुमन और सांसद राजेंद्र महतो समेत भारतीय दूतावास के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नेपाल में फंसे इन मज़दूरों को नेपाल से विराट नगर या रख्सौल से सटे भारतीय सीमा तक पहुँचा दिया जाएगा। यहाँ से झारखंड तक की उनकी यात्रा के लिए भारतीय दूतावास भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। झारखंड के सोनू सूद की संज्ञा पा रहे पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी लगातार कोरोना महामारी में फंसे लोगों तक राहत और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में प्रयासरत हैं। उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर किया कि उनके प्रयासों का सम्मान रखते हुए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने मज़दूरों की घर वापसी में त्वरित हस्तक्षेप कर मदद पहुँचाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्याम भक्त मंडल ने श्मशान घाट के कर्मचारियों को किया सम्मानित
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    June 4, 2025

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    June 4, 2025

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    June 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.