Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नेशनल रिटेल सेल्स में प्रवेश की घोषणा की
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नेशनल रिटेल सेल्स में प्रवेश की घोषणा की

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 28, 2023Updated:October 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक यादव की रिपोर्ट

    पटना : वेदांता समूह की राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने आज उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद वी-एक्सईजीए ब्रांड के टीएमटी बार के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खुदरा बिक्री के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने इस श्रेणी में सर्वोत्तम वी-एक्सईजीए टीएमटी बार के साथ फिलहाल बिहार में खुदरा बिक्री शुरू की है और ये देश भर के सभी प्रमुख स्थानों तक वित्तीय वर्ष 24-25 तक चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार कर लेगी। कंपनी की इस उपलब्धि पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी अशित पाटनी ने कहा, वी-एक्सईजीए का लांच यह दर्शाता है कि यह ब्रांड उपभोक्ताओं को निर्माण की जरूरतोंं के लिए गुणवत्ता युक्त सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वी-एक्सईजीए टीएमटी बार की उच्चतम गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के लिए आसान उपलब्धता के कारण बेहतरीन निर्माण के रास्ते खुलेंगे। यह लांच ईएसएल स्टील लिमिटेड की इस प्रतिबद्धता पर भी जोर देता है कि हम साथ-साथ एक और भी सुनहरा और बेहतर भविष्य बना सकते हैं। कंपनी की टीम को पटना, आरा और बक्सर जिलों में डीलर इवेंट और लांच के दौरान बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली और कंपनी का लक्ष्य है कि नया मील का पत्थर स्थापित करने के लिए वित्तीय वर्ष 24 में अकेले बिहार में 150 से ज्यादा डीलर बनाए जाएंगे। नेशनल रिटेल सेग्मेंट में अपने प्रवेश का उत्सव मनाने के लिए कंपन ने चुनिंदा उपभोक्ताओं और महत्वपूर्ण साझेदारों को आमंत्रित किया था। वी-एक्सईजीए टीएमटी बार के साथ ही ईएसएल स्टील सियालजोड़ी, बोकारो में स्थित अपने आधुनिकतम इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में दूसरे उत्पाद जैसे वायर रॉड और डीआई पाइप भी बनाती है। आधुनिकतम तकनीक, डिजिटलाइजेशन और नवोन्मेष के जरिए स्टील उत्पादन में वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क स्थापित करने और सर्वोत्कृष्टता के मिशन पर आगे बढ़ रही ईएसएल स्टील लिमिटेड ने उपने उपभोक्ताओं तक विशेषज्ञता और समाधान पहुंचाने के लिए अग्रणी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। नेशनल रिटेल सेल्स के क्षेत्र में ईएसएल स्टील लिमिटेड का प्रवेश उपभोक्ताओंं की पहुंच बेहतरीन उत्पादों तक और आसान बनाएगा। साथ ही साथ ये अपने सहयोगियों के साथ लंबी अवधि तक चलने वाली पार्टनरशिप स्थापित करेगा, जो दोनों के लिए फायदेमंद होगा। अपनी खुदरा बिक्री की यात्रा के दौरान पूरे बिहार के साथ ही साथ जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर वी-एक्सईजीए टीएमटी बार को लेकर ईएसएल स्टील लिमिटेड डीलर्स, इंजीनियर्स और अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए बेहतरीन संबंध स्थापित करेगी। ईएसएल स्टील लिमिटेड के बारे में झारखंड के बोकारो जिले में सियालजोड़ी गांव में स्थित ईएसएल स्टील उत्पादों की एक अग्रणी निर्माता है। इसके पास 2.5 मिलियन टन वार्षिक (MTPA) क्षमता वाला ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट है जिसमें पिग आयरन, बिलेट्स, टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन होता है। ये प्लांट पर्यावरण के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए जाने-माने निर्माताओं के साथ विश्व स्तर के सेवाएं और उत्पाद प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेज्ञता और समाधान प्रदान करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत पाली चुरमनचक बहियार में करीब सात बीघे जमीन में अवैध रूप से बांस बल्ला लगा कर झोपड़ी किया खड़ा ।

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.