Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया
    Breaking News Headlines

    मुंबई: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई: हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया
    दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस – 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

     

     

    एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह पांच बजे तक जारी रही।

     

     

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हुक्का बार में छापेमारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य लोग वहां हुक्का पीते हुए पाए गए। हमारे पास उनके इस कृत्य का एक वीडियो भी है। जिसके बाद हमने फारुकी सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती हैं।” उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का बार में कुछ लोग हर्बल हुक्के की आड़ में तंबाकू वाले हुक्के पी रहे थे।

     

     

    अधिकारी ने कहा कि फारुकी और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 और 336 के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस ने फारुकी और अन्य को नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईडी ने पकड़ी 1800 करोड़ की हेराफेरी, वाशिंग मशीन में मिली ₹2.5 करोड़
    Next Article तमिलनाडु की राजलक्ष्मी माड़ा 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली,पहुंची सोनारी ,हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.