Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा प्लेटलेट्स एसडीपी डोनर, कई लोगो ने किया दान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा प्लेटलेट्स एसडीपी डोनर, कई लोगो ने किया दान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम लगातार युवा रक्तदाताओं से यह आग्रह करता है कि वे प्लेटलेट्स डोनेशन के क्षेत्र में आगे आयें ताकि वर्तमान समय डेंगू एवं अन्य बीमारियों के प्रभाव के कारण प्लेटलेट्स के जरूरतमंदों को समय पर यह प्राप्त हो। इस क्रम में लगातार रक्तदाता आगे आ रहे हैं, आज टाटा स्टील कर्मी राकेश कुमार सिंह ने अपना पहला एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान किया, उन्होने पहले चार बार नियमित रक्तदान किया है, इसी के साथ राजू पाण्डेय ने तीसरी बार प्लेटलेट का दान किया, उन्होने 2 बार नियमित रक्तदान भी किया है तथा बी. राकेश ने दूसरी बार एसडीपी का दान किया,

     

     

    उन्होने चार बार नियमित रक्तदान भी किया है। रेड क्रॉस लगातार रक्तदाताओं के सम्पर्क में है ताकि अधिक से अधिक लोग प्लेटलेट्स देने में सफल हो सके और हर जरूरतमंद को समय पर यह प्राप्त हो सके। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने पिछले 15 दिनों में 50 से अधिक लोगों को प्लेटलेट्स डोनेशन के लिए प्रेरित किया तथा दस नये प्लेटलेट्स डोनर इसे देने में सफल हुए। वैसे रक्तदाता जिनका प्लेटलेट्स काउंट 1.5 लाख से उपर होता है और स्वस्थ शारीरिक स्थिति होती है, वे प्लेटलेट्स डोनेशन के लिए आगे आ सकते हैं। रेड क्रॉस के प्लेटलेट्स डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह से 9234133921, श्याम कुमार से 9234749803 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस नम्बर से एसडीपी डोनेशन के लिए प्रयास किया जायेगा, जरूरतमंद को पहले आओ पहले पाओ की स्थिति में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर से प्लेटलेट्स की आपूर्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों द्वारा दिये गये प्लेटलेटस परिजन मरीज के लिए उपयोग में लिये जायेंगे।

     

     

    एसडीपी ग्रुप स्पेसिफिक होते हैं, इसलिए जरूरत के समय मरीज के ग्रुप के डोनर की आवश्यकता होती है। चुकि प्लेटलेट्स की वैलिडीटी कम दिनों की होती है, इसलिए एसडीपी के रूप में इसे स्टोर नहीं किया जाता है, जरूरत के अनुसार ही इसका दान लिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी समेत कई नेताओं ने आदित्य-एल1 के सफल लॉन्चिंग के लिए ISRO को दी बधाई, ट्वीट कर की हौसला अफजाई
    Next Article जिओ कंपनी में सेफ्टी कमज़ोर, पूरे कंपनी प्रबंधन पर सवाल खड़ा :विकास सिंह ,मुआवजे की मांग

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.