Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी समेत कई नेताओं ने आदित्य-एल1 के सफल लॉन्चिंग के लिए ISRO को दी बधाई, ट्वीट कर की हौसला अफजाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    PM मोदी समेत कई नेताओं ने आदित्य-एल1 के सफल लॉन्चिंग के लिए ISRO को दी बधाई, ट्वीट कर की हौसला अफजाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023Updated:September 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    PM मोदी समेत कई नेताओं ने आदित्य-एल1 के सफल लॉन्चिंग के लिए ISRO को दी बधाई, ट्वीट कर की हौसला अफजाई
    आज भारत ने अपने पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि “संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।”

     

     

    पीएम मोदी के अलावा इस मौके पर अमित शाह ने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने बार-बार अपनी शक्ति और प्रतिभा को साबित किया है। भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल लॉन्चिंग पर राष्ट्र को गर्व और प्रसन्नता है। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए टीम @isro को बधाई। यह अमृत काल के दौरान, अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएम @नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

     

    आदित्य-एल1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है, जिसकी मदद से भारत सूर्य से जुड़े रहस्यमयी सवालों के जवाब इकट्ठा करेगा। शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी57 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल1 ने उड़ान भरा है। यह राकेट इसे धरती की निचली कक्षा तक ले जाएगा। इसके बाद प्रापल्सन माड्यूल की सहायता से इसकी कक्षा को अधिक दीर्घवृत्ताकार किया जाएगा।

    चरणबद्ध तरीके से कक्षा बदलते हुए आदित्य एल1 को लैग्रेंज प्वाइंट की तरफ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर पहुंचाया जाएगा। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद आदित्य-एल1 का क्रूज चरण शुरू होगा, जिसके बाद यह एल1 के चारों ओर की कक्षा में प्रवेश करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘आदित्य एल1′ की लॉन्चिंग देश के लिए शानदार उपलब्धि, कांग्रेस बोली- परियोजना को 2009 में मिली थी मंजूरी
    Next Article रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा प्लेटलेट्स एसडीपी डोनर, कई लोगो ने किया दान

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.