भाजपा टेल्को मंडल के द्वारा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि मनाई
आज भाजपा टेल्को मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी खेमलाल चौधरी के साथ-साथ भाजपा नेत्री कल्याणी शरण, सोशल मीडिया आईटी सेल प्रभारी सतीश सिंह, पुष्पेन्द्र मिश्र,अमित कुमार, मनोज सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, रामवतार गुप्ता,सुधा यादव,मीना सिन्हा,भारती सिंह के अलावा उपस्थित कार्यकर्त्ता ने पंडितजी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की एवं पंडित जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।