मक्का की फसल में कीड़े लगने से किसानों को बढ़ी परेशानी
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पंसस पंकज पासवान ने बताया कि राटन पंचायत के बहुत से किसानों की मक्का की फसल में कीड़े लगने से मक्का का फसल नष्ट होने के कगार पर हैं और कुछ किसानों का मक्का अपने आप सुखने लगा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है इसलिए जिला कृषि पदाधिकारी से मांग करते हैं कि बखरी प्रखंड में मक्का की फसल को जाँच कराया जाय। क्योंकि खरीफ फसल अधिक पानी होने के कारण निचली धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गया था और आज रवी फसल का भी यही हाल है इसलिए मैं बिहार सरकार से मांग करते हैं कि खरीफ फसल धान 2020 और रवी फसल मक्का 2021 का फसल क्षति पूर्ति का मुआवजा दिया जाय जिससे किसानों को राहत मिल सके।पीड़ित किसान चन्द्रशेखर पासवान, संजय पासवान, जगदमबी पासवान, बिजय साह, केदार महतो, मिथलेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र माहतो, राजकुमार यादव, मंटून पासवान, और अन्य किसानों ने फसल क्षति पूर्ति देने की मांग की है।