Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह, मोर्टार-IED बरामद
    Headlines अपराध राजनीति

    मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह, मोर्टार-IED बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह, मोर्टार-IED बरामद
    मणिपुर में 54 दिनों से जातीय हिंसा जारी है। इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में हिंसा प्रभावित मणिपुर के कई जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मोर्टार-IED भी बरामद किया मणिपुर के कई इलाके 3 मई से हीं जातीय हिंसा की आग में जल रहे हैं। लेकिन यहां पिछले 24 घंटों में विभिन्न जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उन्हें सबक सिखाया है। इस कार्रवाई में कुकी उग्रवादियों द्वारा बनाए गए उन 12 बंकरों को नष्ट कर दिया, जहां से उपद्रवी घात लगाकर आमलोग और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते थे। इस कार्रवाई के बाद मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने इंफाल से सटे तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में बने 12 बंकरों को नष्ट कर दिया। मणिपुर पुलिस ने कहा कि ज्यादातर जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्थिति अब सामान्य है।

     

     

     

    अबतक 135 गिरफ्तार, हजार से ज्यादा हथियार बरामद

    उपद्रवियों पर की गई कार्रवाई के बाद मणिपुर पुलिस ने बताया की अब तक कर्फ्यू उल्लंघन, घरों में चोरी, आगजनी, बमबारी और गोली चलाने के मामलों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तलाशी अभियान तथा स्वेच्छा से हथियार सौंपने जाने से अब तक लगभग 1100 आधुनिक हथियार, 13702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं।

    हिंसा से प्रभावित राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटो में जिस तरह से कार्रवाई की है, वैसा ही कुछ दिन जारी रहता है तो स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन सुरक्षाबलों को भी तलाशी अभियान के दौरान सतर्कता बरतने की जरुरत है।

     

     

    मणिपुर के सीएम ने इसे गृहमंत्री से मुलाकात का असर बताया

    मणिपुर से दिल्ली पहुंचे सीएम एन बीरेन सिंह अमित शाह से मिलने उनके आवास पर गए। राज्य के हालात कैसे हैं? हिंसा में कमी आई की नहीं? इन मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई। इसके बाद बिरेन सिंह ने बताया – आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर में जमीनी स्तर पर बदलती स्थिति के बारे में जानकारी दी।

    आगे उन्होंने बताया- अमित शाह की करीबी निगरानी में, राज्य और केंद्र सरकार पिछले हफ्ते में काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में कामयाब हुई है। उन्होंने से जिस तरह से राज्य में हिंसा काबू करने के लिए ठोस कदम उठाए, उससे हालात में काफी सुधार हुआ है। 13 जून के बाद से एक भी जान हिंसा के कारण नहीं गई है, लोगों को समझाया जा रहा है। दोनों समुदाय के ज्यादातर लोग बात समझ भी रहे हैं।

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाभार्थियों का नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायत वार बैठक की तिथि निर्धारित।
    Next Article उत्तराखंड: गोपीनाथ मंदिर एक तरफ झुका, आसपास आईं दरारें

    Related Posts

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    May 21, 2025

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    May 21, 2025

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के सात छात्र छात्राओं का चयन

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.