लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड ने आज जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल साकची में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर जागरूकता
कार्यक्रम काआयोजन किया गया। जिसमे टॉक शो था। क्लब के सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह ने स्वास्थ के वारे में बच्चो के बीच अपना विचार रखे।प्रेसिडेंट डॉक्टर कविता परमार ने पर्यावरण पर अपना प्रकाश डाले।उन्होंने बड़े ही सुंदर तरीके के इको ब्रिक के बारे में जानकारी दी।पानी पी कर जो बोतल फेका जाता उस बोतल में फेंके गए प्लास्टिक को चाहे कुरकुरे का हो या बिस्कुट का सब इकट्ठा कर उस खाली बोतल के अंदर घुसाकर उसे ईट जैसे सख़्त बनाकर कई काम में लगाया जा सकता है।इससे प्लास्टिक भी मुक्त हो जायेगा और पर्यावरण का भी रक्षा होगा।रीजन चेयरपर्सन पूरबी घोष ने महावारी के वारे में जो भ्रमित धारणा है उसे दूर करने का ऊपर प्रकाश डाले।डॉक्टर अनिता शर्मा ने बच्चो को बताया का सृष्टि का आधार ही नारी है।नारी में ही प्रजनन क्षमता है।इसलिए अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक होना जरूरी है।नारी होने के चलते हमे गर्व होना चाहिए।अरुण कुमार सिन्हा ने भी बच्चो की स्वच्छता के बारे में बताया ।विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती मंजू सिन्हा ने सभी को आभार जताया और बच्चों को वास्तविक जीवन में अपनाने के लिए बताए।अंत में अनुराधा चौधरी जो क्लब की कोषाध्यक्ष है उन्होंने बच्चियों को माहवारी के दिनों में ठंढा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स ना पीने का सलाह दिया तथा हल्का गर्म पानी पीने का सलाह दिया, साथ ही धन्यवाद ज्ञापन दिया। स्कूल के प्रधान अध्यापिका श्रीमती मंजू सिन्हा और विद्यालय के शिक्षक को भी आभार प्रकट किए।अंत में १५० सैनिटरी नैपकिन का पैकेट्स और १५० मास्क बांटा गया।इस कार्यक्रम की सफल बनाने में अनुराधा चौधरी, संजय सिंह, डॉ अनिता शर्मा, अरुण सिन्हा, पूरबी घोष, डॉ कविता परमार का अहम योगदान रहा।