Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अहले सुबह लगभग दो घण्टे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कांडी-मोखापी मोड़ सड़क स्थित चोरांटी नदी पर निर्माणाधीन पुल के बगल में बना डायवर्शन तेज बारिश में बह गया।आज लेकर यह डायवर्शन पांचवी बार बहा है। इसके बहने से उक्त सड़क पर आवागमन बन्द हो गया। लोग पांच किलोमीटर घूम कर सेमौरा पतिला मोड़ होकर आना जाना कर रहे हैं। संवेदक द्वारा उक्त डायवर्शन का मजबूत निर्माण कभी नहीं किया गया।

     

    मात्र दो फिट ब्यास का ह्यूम पाइप डालकर अगल बगल की मिट्टी से ढक दिया जाता है।जबकि पानी के तेज बहाव में पूरा डायवर्शन बह जा रहा है। उक्त सड़क बिहार व मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन को जोड़ती है।जबकि उक्त सड़क में एक पेट्रोल पंप भी है। सड़क बन्द होने से उक्त पेट्रोल पंप पर भी लोग नही पहुंच पा रहे हैं। आज की तेज बारिश में पंडी नदी में तेज बाढ़ देखा गया। नदी उफान पर है।उधर तेज बारिश से अधौरा गांव निवासी इस्लाम अंसारी का कच्चा घर ध्वस्त हो गया। रहमान मियां का भी कच्चा घर का एक भाग ढह गया। साथ ही इसी गांव के शम्भू साह के घर व दुकान में वर्षा का पानी घुसने से दुकान में रखे लगभग एक लाख का सामान पानी से बर्बाद हो गया।

     

     

    उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक एक पैसा जोड़कर दुकान शुरू किया था, जो पानी घुसने से सब बर्बाद हो गया। अधौरा के ही उस्मान अंसारी के घर मे भी सड़क पर बह रहा वर्षा का पानी भर गया। जिससे कच्चा घर की दीवार गीली हो गयी, वह कभी भी ध्वस्त हो सकती है। उधर उधर उत्क्रमित प्रावि तेलियानिजामत के सभी कमरों व परिसर वर्षा की पानी से भर गया। वर्षा के पानी से स्कूल में रखे कागजात व एमडीएम का खाद्यान्न भीग गए। आहर पोखरा सभी आज की बारिश से लबालब भर गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़गे, राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
    Next Article पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.