नई दिल्ली। देश में लगातार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़ रहा है। शुक्रवार तक यह कवरेज 187.26 करोड़ (1,87,26,26,515) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 2,29,29,662 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था, अब तक 2.57 करोड़ (2,57,74,412) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 2,71,983 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। अलग-अलग कैटेगिरी की बात करें तो अब तक 1,04,04,612 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली व 1,00,00,767 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक लग चुकी है। 46,61,090 प्रीकॉशन खुराक लगाईं जा चुकी हैं।
अग्रिम पंक्ति के 1,84,14,718 कर्मियों को पहली और 1,75,30,063 दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 72,67,805 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 2,57,74,412 को पहली खुराक, 17,60,748 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 15-18 आयु वर्ग के 5,80,47,891 लोगों को पहली और 4,10,25,125 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 55,54,11,836 लोगों को पहली खुराक और 47,45,75,182 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 58,278 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 20,28,73,223 लोगों को पहली खुराक, 18,71,84,041 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 2,13,705 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,68,31,286 लोगों को पहली खुराक, 11,66,05,363 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 1,39,76,370 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी है। कुल मिलाकर देश में स्वस्थ होने का दर 98.75 हो गया है।