Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता : सरकार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ निकालने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
    Headlines राजनीति

    कोलकाता : सरकार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ निकालने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता : सरकार के खिलाफ ‘नबन्ना अभियान’ निकालने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

    कोलकाता: सैकड़ों युवकों ने मंगलवार को शहर में दो स्थानों से ‘नबन्ना अभियान’ शुरू किया जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े।

    अभियान में मुख्य रूप से युवा शामिल हैं जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है।

     

     

    प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री बनर्जी को महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि इसी कारण से आरजी कर अस्पताल की घटना घटी जिसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए।

    छात्र संगठन ‘छात्रसमाज’ और राज्य सरकार के कर्मचारियों के ‘संग्रामी जौथा मंच’ द्वारा आयोजित मार्च उत्तर कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर और हावड़ा के संतरागाची से शुरू हुआ।

     

     

     

    बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच निकाले जा रहे मार्च में शामिल एक प्रतिभागी ने कहा, ‘‘कुछ भी हो जाए, हम नबन्ना तक पहुंचेंगे। हमें मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ राज्य सचिवालय पहुंचना है, जिनका प्रशासन इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की और घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है।’’

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नबन्ना की ओर जाने वाले मार्गों पर और आसपास अवरोधक लगा दिए हैं। पुलिस ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू होने की बात कही है।

     

     

     

    नबन्ना की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े।

    ‘छात्रसमाज’ के प्रवक्ता सयान लाहिड़ी ने कहा कि यह रैली अराजनीतिक है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें उकसाये जाने के बावजूद हम इसे आरजी कर अस्पताल में हमारी बहन के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ अपने अभियान को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रखना चाहते हैं। हम उसके और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हैं। बंगाल और देश की जनता की न्याय की मांग को ममता बनर्जी सरकार को सुनना चाहिए।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी
    Next Article रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने निकाला आक्रोश मार्च

    Related Posts

    जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चैन स्नेचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार: एसपी कुमार शिवाशीष

    May 28, 2025

    एमजीएम अस्पताल पहुंचे जद (यू) प्रतिनिधि, वैकल्पिक मार्ग व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

    May 28, 2025

    हटिया निवासी महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है:विजय शंकर नायक

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चैन स्नेचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार: एसपी कुमार शिवाशीष

    एमजीएम अस्पताल पहुंचे जद (यू) प्रतिनिधि, वैकल्पिक मार्ग व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

    हटिया निवासी महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है:विजय शंकर नायक

    डीएवी बिष्टुपुर में बीपीएल बच्चों के नामांकन पर सहमति, 5 मामलों में जांच जारी

    जमशेदपुर में पीयूष पांडे बने नए सीनियर एसपी, किशोर कौशल से संभाला कार्यभार

    बकरीद से पहले विश्व हिंदू परिषद ने गौ हत्या रोकने को लेकर प्रशासन से सख्ती की मांग की

    जहानाबाद: 50 हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार

    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन की स्थापना समारोह ने सामुदायिक सेवा के नए अध्याय की शुरुआत की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.