चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का दिनकर जन्मभूमि बेगूसराय के बीहट चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत, अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पटना से खगरिया जाने के क्रम में बिहार चांदनी चौक पर बीहट नगरपरिषद के कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर रूके तथा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने विरोधी दलों के सिद्धांत विहीन एकजुटता के खिलाफ जमीनी स्तर पर कमर कस लिया है और आगामी 30 मई से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गांव गांव कस्बे कस्बे में जनता जनार्दन से संपर्क कर चाचा भतीजे के कुशासन के खिलाफ शंखनाद करेगी।
उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे की सरकार ने गरीब गुरवो के नाम पर
जातीय विद्वेष की राजनीति कर बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है और अब भाजपा की तरफ बिहार की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है।
बिहार चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर प्रदेश अध्यक्ष आह्लादित दिखे।