Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं, विरोध में सड़कों पर उतरे कई संगठन
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं, विरोध में सड़कों पर उतरे कई संगठन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2022Updated:July 3, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं, विरोध में सड़कों पर उतरे कई संगठन
    कोल्हान में लगातार हो रही हत्याओं के बाद भी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस रही है। पुलिस की यह लापरवाही अभी से नहीं, बल्कि लगातार देखने को मिल रही है। राष्ट्र संवाद इस संबंध में पूर्व में कई बार लिख चुका है, और इस तरफ ध्यान आकृष्ट कर चुका है कि अगर, पुलिस प्रशासन नहीं जागता है तो राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर आकर विरोध करना होगा। यही आज देखने को मिला।
    दरअसल, आदित्यपुर में हुई पूर्व विधायक अरविन्द सिंह के साले की नृशंस हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष था। लिहाजा, गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आज यानि रविवार को अरविन्द सिंह एवं भाजपा नेता के साथ-साथ धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों, झारखण्ड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, जिला पार्षद कविता परमार, मंजू सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, करनी सेना के विनय सिंह, क्षत्रिय महासभा झारखण्ड के समरेश सिंह , भाजपा जमशेदपुर महानगर के नेता पप्पू सिंह और सभी क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण महासंघ फाउंडेशन झारखण्ड प्रदेश, सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग करती है कि हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो नहीं हुई तो सभी संगठन सड़कों पर इस अपराध के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
    बता दें कि ठेकेदार कन्हैया सिंह हत्याकांड के 3 दिन बीत चुके हैं। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की मियाद भी पूरी हो चुकी है। इसी वजह से रविवार दोपहर को झारखंड क्षत्रिय संघ के सैकड़ों सदस्य रैली की शक्ल में पुलिस- प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। इनके साथ ही ईचागढ़ के पूर्व विधायक और कन्हैया सिंह के बहनोई अरविंद सिंह और भाजपा नेता अभय सिंह सहित कांग्रेस, झामुमो के कई नेताओं की भी मौजूदगी रही। सभी पूरे जोश और खरोश से लबरेज नजर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

     

    उसके बाद थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सगठनों के सदस्यों ने थाना प्रभारी से अविलंब हत्यारों को बेनकाब करने की मांग की। फिर वापस रैली की शक्ल में सभी पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों को बेनकाब करें, अन्यथा वे अपने स्तर से पाताल से भी अपराधियों को ढूंढ निकालेंगे। पूर्व विधायक ने कन्हैया सिंह के हत्यारों की सूचना देने वालों के लिए एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पूर्व विधायक ने आदित्यपुर में हाल के दिनों में हुए गैंगवार और हत्याओं पर नाराजगी जताई। साथ ही, कहा कि कन्हैया सिंह जैसे सामाजिक लोगों की हत्या कहीं ना कहीं समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है।।उन्होंने कन्हैया सिंह के हत्या के विरोध में साथ देने वालों का आभार जताया और कहा इस मुहिम को आगे ले जाने की जरूरत है। सिर्फ कन्हैया सिंह ही नहीं, किसी की भी हत्या होने पर एकजुटता दिखानी होगी, तभी सामाजिक समरसता बनी रहेगी और पुलिस प्रशासन पर जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करने का दबाव रहेगा, हालांकि पूर्व विधायक ने फिर से दोहराया कि उन्हें कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। कन्हैया सिंह की हत्या उसी की एक कड़ी है।

    राष्ट्र संवाद नजरिया:कोल्हान के कई पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों में बड़े पैमाने पर हो रहे हैं घोटाले विभाग का मौन व्रत कई संकेत दे रहे हैं जाँच हुए तो कई शिक्षा माफियाओं के खुलेगें पोल

    उन्होंने बताया कि आदित्यपुर- जमशेदपुर से लेकर ईचागढ़ तक उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। वैसे उन्होंने इनसे निपटने में खुद को सामर्थ्य बताया और कहा पुलिस प्रशासन अभिलंब कार्यवाही करें अन्यथा वे अपने स्तर से कार्रवाई करने को विवश हो जाएंगे। वहीं, अरविंद सिंह ने अब तक हुए पुलिसिया तफ्तीश को संतोषजनक नहीं बताया। मगर फिर भी उन्होंने कानून पर आस्था जताई और पुलिस को निष्पक्ष होकर जांच करने की बात कही है।

     

    संवेदना जताने वाले मुख्य लोगों में से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा , झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बेरमो से कांग्रेसी विधायक और झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष अनूप सिंह,सरायकेला के पूर्व विधायक अनंतराम टू डू, खरसावां से विधायक दशरथ गगराई, सरायकेला के राजा आदित्य सिंह देव, भाजपा नेता अभय सिंह, कांग्रेस के नेता श्री आनंद बिहारी दुबे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार झा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खान, छोट राय किसकु, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, सरायकेला हर समाज जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष माझी साव, जमशेदपुर के अनेक गणमान्य रांची को समाजिक हस्ती अपने समर्थकों के साथ एवं इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में पूर्व विधायक के समर्थक उपस्थित थे,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के माइकल जॉन सभागार मे प्रदेश इंटक के कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई जहाँ राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप ने मौजूद रहे
    Next Article रेलवे ओवर ब्रिज के पुनः अधर में लटक जाने के कारणों का जायजा लेने मंत्री बन्ना और विधायक मंगल ने संबंधित इंजीनियर ठेकेदार से मुलाकात कर कारण जानने का प्रयास किया

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.