कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी और सिविल सर्जन साहिर पॉल द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बंदियों की स्वास्थ्य समस्याओं, मेडिकल उपकरणों की स्थिति और चिकित्सकों की उपलब्धता का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कारागार में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें, उपकरण सही स्थिति में हों और डॉक्टरों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।
यह निरीक्षण उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किया गया, जिसका उद्देश्य बंदियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

