Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्थापक दिवस पर भाजपा ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा -लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संस्थापक दिवस पर भाजपा ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा -लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्थापक दिवस पर भाजपा ने जे एन टाटा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा -लोहे से भी मजबूत था जमशेदजी टाटा का संकल्प

    ■ जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया: गुँजन यादव

    जमशेदपुर। औधोगिक भारत के निर्माता एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा के 183 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। गुरुवार को संस्थापक दिवस के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी टाटा ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जिस समय सिर्फ यूरोपीय, विशेष तौर पर अंग्रेज़ ही उद्योग स्थापित करने में कुशल समझे जाते थे, वैसे समय में जमशेदजी टाटा ने भारत में औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया। जमशेदजी टाटा द्वारा किए गये अनेकों कार्य युवा पीढ़ी को आज भी प्रोत्साहित करते हैं। उनके पास भविष्य को भाँपने की अद्भुत क्षमता थी जिसके बल पर उन्होंने एक औद्योगिक भारत का सपना देखा था। गुलामी के उन दिनों में जमशेदजी ने अपनी सोच, संकल्प और दूरदर्शिता के बल पर अंग्रेजों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया।कहा कि लौहनगरी वासियों को ऐसे दूरदर्शी और कर्मयोगी जमशेदजी टाटा पर हमेशा गर्व की अनुभूति होती रहेगी।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय ,नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी एवं मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, हन्नु जैन, संजय सिंह, बौबी शर्मा, त्रिदेव चट्टराज, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, दीपक पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार का बजट सत्ताधारी दलों के घोषणा पत्र की तरह ही खोखला और दिशाहीन: पूर्व सीएम रघुवर दास
    Next Article बजट झारखंड राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया:राकेश तिवारी

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.