Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड खान-खनिज के साथ-साथ प्रतिभाओं की धरती: विधानसभाध्यक्ष
    Breaking News झारखंड

    झारखण्ड खान-खनिज के साथ-साथ प्रतिभाओं की धरती: विधानसभाध्यक्ष

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड खान-खनिज के साथ-साथ प्रतिभाओं की धरती: विधानसभाध्यक्ष

    निजाम खान

    जामताड़ा: झारखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जामताड़ा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा स्थानीय गाँधी मैदान में 10 से 12 जून तक आयोजित 10वीं झारखण्ड राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- महमूद आलम मेमोरियल कप” का उद्घाटन शुक्रवार को झारखंड विधानसभाध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने विभिन्न जिला से आये खिलाड़ियों से मिलने के पश्चात रिबन कटिंग, बैटिंग और टॉस कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड सिर्फ खान-खनिज की धरती ही नहीं बल्कि प्रतिभाओं की भी धरती है। हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट, तीरंदाजी, फुटबॉल आदि कई खेलों में यहां तक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार नई खेल नीति पर गम्भीरता से अमल कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जामताड़ा जैसे छोटे शहर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना एक बड़ी और गर्व की बात है। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद ज्योति मिंज, झारखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव अजय कुमार साव, उपाध्यक्ष सी.बी.तिवारी एवं सुरजीत झा, देवघर सचिव संजीव झा, दुमका सचिव संदीप कुमार जय उर्फ बमबम व लोहरदगा सचिव मोहम्मद साकिब आलम , झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अशोक मंडल, रवि दुबे, देवाशीष मिश्रा, विपिन दुबे, अरुप मित्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।उद्घाटन मैच मेजबान गोड्डा एवं जामताड़ा के बीच खेला गया जिसमें गोड्डा ने जामताड़ा को 11 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर जामताड़ा ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। गोड्डा ने निर्धारित 8 ओवर्स के निर्धारित ओवर्स में शिवम के 16 गेंदों में सर्वाधिक 24 रन के बदौलत 60 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी जामताड़ा 3 विकेट खोकर 48 रन ही जुटा सकी। मंच संचालन मनोज सिन्हा ने किया। समारोह के अंत में महमूद आलम को दो मिनट की मौन श्रद्दांजलि दी गयी। समाचार मिलने तक दुमका एवं लोहरदगा के बीच मुकाबला जारी था। स्वागत सम्बोधन करते हुए जामताड़ा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि संसाधन विहीन जामताड़ा जिला के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक उचित प्लेटफार्म मिले, उसी उद्देश्य के साथ आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए प्रयासरत है। आज के इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य रूप से भास्कर चांद , प्रवीण झा , राहुल सिंह , हेमंत झा , इम्तियाज अंसारी, संजीत सेन , सादिक अंसारी ,नवीन डोकानिया, बापी दत्ता, अजय पांडे, सौरभ झा, मुकेश यादव, रंजय सिंह ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनप्रीत पाल सिंह ढिल्लो हत्याकांड मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article हाफिज नाजिर हुसैन के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित किया गया नुपुर शर्मा का पुतला दहन

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.