Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथे चरण का मतदान आज, कई की प्रतिष्ठा दांव पर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति संवाद विशेष

    चौथे चरण का मतदान आज, कई की प्रतिष्ठा दांव पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौथे चरण का मतदान आज, कई की प्रतिष्ठा दांव पर
    – 15 सीटों के लिए होना है मतदान
    – पलिवार, बाउरी व दो गोतनियों पर टिकीं नजरें
    तीन चरणों में 5० विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने के बाद अब आज चौथे चरण के तहत 15 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें संताल परगना की दो और कोयलांचल की 13 सीटें शामिल हैं। यह चरण भभाजपा, यूपीए, आजसू समेत कई दूसरी पार्टियों के लिए अहम साबित होने जा रहा है। इस चरण में दो मंत्री राज पलिवार व अमर बाउरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ, झरिया में दो गोतनियों के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करने वाले बिरची नारायण पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। इसके अतिरिक्त ढु“ू महतो की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है।

    मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा ने राज पलिवार व झामुमो ने पुराने नेता हाजी हुसैन अंसारी को मैदान में उतारा है। देखना है कि वह कितना कमाल कर पाते हैं। पिछली बार इस सीट पर जीत-हार का अंतर मात्र 3.5 फीसदी वोटों का था। झाविमो व आजसू के भी प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। इस बार भी तीन-चार फीसदी वोट कहीं शिफ्ट हुआ तो परिणाम निश्चित ही चौंकाने वाले साबित होंगे। एनडीए से अलग होकर आजसू ने चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारा है, जबकि झाविमो ने शहीम खान को प्रत्याशी बनाया है। 2०14 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के प्रत्याशी राज पलिवार 37.34 वोटों के साथ विजयी हुए थे, जबकि झामुमो के प्रत्याशी हाजी हुसैन 33.88 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर कुल 2 लाख 8० हजार 478 मतदाताओं में से 1 लाख 99 हजार 51 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
    उधर, चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में इस बार परिस्थिति बदली हुई है। भाजपा ने भी आजसू के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने झाविमो छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए मंत्री अमर बाउरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आजसू ने पूर्व मंत्री उमाकांत रजक को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में झाविमो ने आजसू प्रत्याशी को पराजित किया था। यह सीट भाजपा और आजसू के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट बनी हुई है। 2०14 के विधानसभा चुनावों में झाविमो प्रत्याशी अमर बाउरी 51.18 फीसदी वोटों के साथ जीते थे, जबकि 29.83 फीसदी वोटों के साथ आजसू प्रत्याशी उमाकांत रजक दूसरे स्थान पर रहे थे। कुल 2 लाख 18 हजार 47 मतदाताओं में से 1 लाख 6० हजार 84 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। अगर, रोमांच की बात करें तो इस चौथे चरण में झरिया सीट का चुनाव सबसे अधिक रोमांचक होने जा रहा है। इस सीट पर दो गोतनियों के बीच मुकाबला है। पिछले चुनाव में दो भाई आमने-सामने थे। इस बार उनकी पत्नी मैदान में हैं। भभाजपा से पिछला चुनाव जीतने वाले संजीव सिह जेल में है। उनकी पत्नी रागिनी व कांग्रेस से दिवंगत नीरज की पी पूर्णिमा नीरज सिह मैदान में हैं। दो चचेरे भाइयों की जगह उनकी पत्नियों के चुनाव मैदान में होने से इस सीट पर रोमांच बढ़ा हुआ है। एक को कांग्रेस ने व दूसरी को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। 2०14 विधानसभा चुनाव में यहां से 48.14 फीसदी वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह जीते थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह 26.24 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। 2 लाख 66 हजार 487 मतदाताओं में से 1 लाख 53 हजार 845 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बोकारो सीट को लेकर भी पार्टियां काफी गंभीर हैं, क्योंकि पिछले चुनाव में यह सीट सबसे बड़ी जीत का गवाह बनी थी। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीती थी।

    इस बार भी भाजपा ने उसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने दिग्गज नेता समरेश सिह की बहू ेता सिह को टिकट दिया है। आजसू व झाविमो ने भी चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा है। पिछले चुनाव में विजेता रहे भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण को 43.38 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर अंसारी को महज 1०.74 फीसदी वोट मिले थे। 4 लाख 92 हजार 853 मतदाताओं में से 2 लाख 63 हजार 513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, बाघमारा सीट पर एक बार फिर पुराने प्रतिद्बंद्बी हैं आमने-सामने हैं। इसीलिए इस सीट पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर जीत व हार का अंतर सिर्फ 7.66 प्रतिशत रहा था। यहां पर वोट शिफ्ट होने पर चुनाव परिणाम पर असर पड़ सकता है। इस सीट पर फिर से ढु“ू व जलेर आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में जदयू के टिकट से चुनाव लड़ने वाले जलेर महतो इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। यूपीए में गठबंधन होने की वजह से झामुमो व राजद ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है।
    पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढु“ू महतो ने 51.65 फीसदी मत प्रा’ कर जीत हासिल की थी, जबकि जदयू प्रत्याशी जलेश्वर महतो को 33.99 फीसदी वोट मिले थे। कुल 2 लाख 6० हजार ०2 मतदाताओं में से 1 लाख 67 हजार 662 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article सहयोगात्मक भावना दिखाए विपक्ष

    Related Posts

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.