जामताड़ा: शुक्रवार को कुंडहित थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत सचिवालय से जनरेटर और जेट पंप की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया | मामला शुक्रवार रात को बताई जा रही है| मुखिया ने कहा की सुबह जब सफाई कर्मी पंचायत पहुंचा तो देखा कि उक्त सामान चोरी हो गई है|मामले की जानकारी कुंडहित थाने को दी गई| सूचना मिलते ही कुंडहित सर्किल के इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा व थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने अपने दल बल के साथ पंचायत सचिवालय पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए| थाना प्रभारी नंद किशोर सिंह ने कहा पंचायत सचिव उबिलाल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 5/21 अज्ञात केस दर्ज किया गया है|कहा कि बहुत जल्द चोर पुलिस के शिकंजे में होगा|आपको बता दें प्रज्ञा केंद्र के ताला में भी चोरों द्वारा ताला काटने की प्रयास का निशान देखा गया|