तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सभी कल्वो में धुमधाम से मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
जामताड़ा (फतेहपुर) : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार के महिला विकास समिति एवं हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया तत्वाधान मे संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के अंतर्गत आच्छादित 169 आंगनबाड़ी मिलाकर कुल 84 तेजस्विनी कल्वो में धुमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है जो कि तीन दिनो तक प्रत्येक तेजस्विनी कल्वो में खेल प्रतियोगिता, आदिवासी लोक नृत्य, केरम प्रतियोगिता, जागरुकता रैली, भाषण प्रतियोगिता, आदि कृयाकलाप आयोजित कि जा रही है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शु अवसर पर तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर फिल्ड को ओडिनेटर शान्ति गोपाल महतो ने अपने संवोधन मे कहा कि आज का दिन हम सवो के लिऐ बहुत ही गौरव के दिन है महिलाओं की सम्मान की दिन है सर्व प्रथम 28 फरवरी 1909 ई को सोशलिस्ट पार्टी आफ अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जिसके बाद संयुक्त राष्ट्रीय स्तर पर नारी को सम्मान देते हुऐ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने मे सहमति वयक्त किये!उन्होंने कहे कि कोमल है कमजोर नही तु शक्ति का नाम ही नारी है जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुमसे हारी इसलिए आज हमे नारी शक्ति को नमन करने की दिन है महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण का मिशाल कायम किये है नारी ने इसका जीता जागता उदाहरण है कि न्यायपालिका के सर्वोच्च पद राष्टपति कार्यपालिका के सबसे बड़ी पद प्रधानमंत्री पद पर भी नारी काबीज हुऐ अंतरिक्ष, एवरेस्ट की चोटी पर भी महिलाओं अपना उपस्थित दर्ज किये तथा खेल जगत पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हुनर दिखा रही है पुरुष से कंघे से क़ंधे मिलाकर राष्ट्र निर्माण मे भागिदारी सुनिश्चित कर रही है इस अवसर पर फतेहपुर भाग संख्या-08 के जिला परिषद सदस्या सावित्री मुर्मु, समाजसेवी सुनिल सांसद, बिन्दापाथर पंचायत के मुखिया मालती मुर्मु, उ म विद्यालय के प्रधानाध्यापक बागेश्वर बेसरा, क्षेत्रीय समन्यवक बापन मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार हेम्बरम, संकुल समन्यवक प्रियंका यादव, सेविका, वार्ड सदस्य एवं किशोरी एवं युवतियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाले।