राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने से लोगों में दिख रहा है उत्साह: सोमनाथ सिंह
जामताड़ा| राम मंदिर निर्माण को ले धन संग्रह को लेकर राम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जामताड़ा जिला में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है| जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने उक्त बातों की जानकारी देते हुये कहा हिंदू संगठन के अलावे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं|लोगों में इसको लेकर काफी हर्षोल्लास का माहौल है| वही एक टोली सुभाष चौक से लॉक रोड के तरफ धन संग्रह किया| धन संग्रह को लेकर लोग काफी खुश है, जब कोई राम भक्त उनके घर सहयोग के लिए जाता है तो काफी खुश दिखते हैं| मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र मंडल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ,उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ,जिला मंत्री कुणाल सिंह अजय पांडे ,मुंबा मिश्रा, प्रदीप रावत, मूवी शर्मा ,राजा रावत ,बृजेश रावत आदि काफी संख्या में मौजूद थे|