राज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले 6 खिलाड़ी पदक प्राप्त करने में सफल हुए
झारखंड गतका एसोसिएशन एवं कोडरमा जिला गतका एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 8 एवं 9 मई को मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के प्रांगण में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न 15 जिले से लगभग 300 खिलाड़ी शामिल हुए इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कोडरमा जिले के उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किये थे। इस प्रतियोगिता में एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट जामताड़ा जिले से विभिन्न आयु वर्ग के 6 खिलाड़ी पदक प्राप्त करने में सफल हुए। जिसमें रूद्र प्रताप चौहान एवं अभिलाषा दे रजत पदक प्राप्त किये वहीं श्रेया श्री , नमन चौहान एवं आस्था शर्मा कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के निदेशक दीपक दुबे ने भी प्रशिक्षक वर्ग श्रेणी में रजत पदक प्राप्त करने में सफल हुए। इस बात की जानकारी देते हुए दीपक दुबे ने टीम के कोच सुरज कु. पासवान एवं टीम मैनेजर सोनू कु. मल्लिक एवं सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। एवं उन्होंने बताया कि गतका मार्शल आर्ट भारतीय सिख मार्शल आर्ट है यह भारतीय खेल मंत्रालय एवं खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त खेल है। झारखंड में इस खेल को प्रचार – प्रसार के लिए विभिन्न जिला इकाइयों का गठन किया गया है जिसमें जामताड़ा जिला भी प्रथम बार राज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित किया गया था और जामताड़ा जिले के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने में सफल हुए । आने वाले समय में गतका मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जामताड़ा के खिलाड़ी शामिल होंगे।