भरत सिंह फैंस क्लब गरीब लोगों के श्राद्ध कर्म में पहुंचा रहा है राशन
जमशेदपुर 19 फरवरी – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब के द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत वैसे परिवार को राशन सामग्री दी जा रही है जिनके घर में वर्तमान मास में किसी व्यक्ति का स्वर्गवास हुआ है तथा वे अपने प्रियजन के श्राद्ध कर्म करने में आर्थिक रूप से असमर्थ हैं! इसी क्रम में आज भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के निवासी बाबू मुर्मू के पिता जिनका सर्वास पिछले दिनों हो गया था के श्राद्ध कर्म में राशन दिया गया! इस नेक कार्य में विक्की श्रीवास्तव, कारण गोराई, राजीव कुमार, राहुल सिंह चंदेल, शशिकांत सिंह, जितेंद्र कुमार, आकाश रजक, सनातन मारडी, धरमू सिंह, संतोष झा, रमेश मुंडा, भारती मुंडा, नीलम दास, आदि सदस्य गणों ने अपना योगदान दिया!