Nizam Khan
महिला कल्याण भाजपा की प्रथमिकता.. पवन जमशेदपुर,19 सितंबर… भारतीय जनता पार्टी बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में महिला जागृति संमिति का समावेश श्रीमती तिर्पति दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ।। जिसमें सिदगोड़ा,विद्यापति नगर, तथा बारीडीह एरिया के काफी संख्या में महिलाएं शामिल है। कोरोना के कारण सांकेतिक रूप से कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनधि पवन अग्रवाल,प्रदेश कार्यसंमिति सदश्य कमलेश सिंह,भूपेंद्र सिंह तथा रूबी झा ने महिलाओं का स्वागत करते हुए विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस अक़्सर पर पवन अग्रवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे पार्टी के आज सदश्य बन रहे है, जहाँ राष्ट्रीय सेवा सवर्प्रथम होता है,मोदी के कुशल नेतत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण और विकास के अनेकों योजनाओं के माध्यम से बहनों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया। पवन ने कहा पूरी महिला संमिति का भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। और तेज गति से समाज के असहाय,जरूरतमंदों की सेवा की जा सकेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अरुण तिवारी ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन शम्भू शर्मा ने किया। इस अवसर पर युवा मोरचा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,बिनोद शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।