जनहित में विकास कार्यों में सियासत विकास में बाधक बनेगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय द्वारा मनोनित जनसुविधा प्रतिनिधियों और मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के बीच तकरार की पराकाष्ठा देखने को मिल रही है
विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जानकारी देने हुए बताया कि उनके नेतृत्व में जनसुविधा प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानगो नगर निगम के कार्यालय में उप नगर आयुक्त से मिलने पहुँचा था। उप नगर आयुक्त से मिलकर मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत साफ-सफाई, फोगिंग, पेयजल आदि जनहित के विभिन्न समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए एक माँग पत्र सौंपना था। इस बारे में पहले से ही उप नगर आयुक्त से मिलने का समय निर्धारित कर लिया गया था। उप नगर आयुक्त के नहीं मिलने से प्रतिनिधिमंडल नाराज दिखा
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी के आदेश से दूसरे कार्य में व्यस्त थे और दोबारा प्रतिनिधि को फोन करने के बाद वह फोन नहीं रिसीव किए
बाहरहाल इस मुद्दे पर सियासत भी होगी परंतु जनहित में विकास कार्यों में सियासत विकास में बाधक बनेगा