जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया
जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से पोस्टल पार्क तक चलाया गया. इस दौरान इन्होंने भारत जोड़ो नफरत छोड़ो,
हिन्दू- मुस्लिम- सिख- ईसाई का नारा बुलंद किया. यह पदयात्रा कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया. बताया गया कि अभी यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर चलाया जा रहा है. इसे जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा और राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा.