भारतीय जनता मोर्चा मंडल का विस्तार के साथ स्वागत
भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देश पर गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष कैलाश झा ने अपने गोलमुरी मंडल के कमिटी का विस्तार कर दिया है। कमिटी में सुखदेव गुरुंग, मनोज कुमार शर्मा, राजु सिन्हा तथा दुर्गा प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि समसाद खान को महामंत्री सुधीर तिवारी, कामेश्वर निषाद तथा जी रवि को मंत्री, सुदीप राय को कोषाध्यक्ष, राहुल तोमर को प्रेस प्रभारी तथा रामु जी को कार्यालय प्रभारी एवं दशरथी चैधरी को जन संपर्क प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजेश झा, अजय सिंह, राकेश सिंह उज्जैन, अलोक मुखर्जी, हरपाल सिंह, अशोक भारती, मंगला नन्द श्रीवास्तव, राम शकल यादव, बिजय सिंह, आशीष दत्ता, जावेद असलम, अनवर जी, सेवक सिंह, बंटी श्रीवास्तव सहित 36 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता मोर्चा, कदमा मंडल की ओर से वरिष्ठ महिला नेत्री किरण सिंह के नेतृत्व में नव मनोनित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु सिंह का कदमा मिलन समिति में माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। इस दौरान कदमा मंडल की ओर से युवा मोर्चा के कदमा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु सिंह ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय महिलाएं भाजमो में जुड़ने के इच्छुक हैं। पूरे जिला भर में अभियान चलाकर महिलाओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसी महिलायें जो गृहणी की जीवन जी रही हैं जिन्हें कभी राजनीति से वास्ता नहीं रहा वे भी पार्टी में जुड़ने के लिए उनसे सम्पर्क कर रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कदमा मंडल की ओर से उन्हें जो सम्मान और प्यार दिया इसके लिए वे आभारी हैं और उनका यही प्यार उन्हें महिलाओं के हित में कार्य करने की प्ररेणा देती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के हित में कार्य करने और आवश्यकता हुई तो इसके लिए संघर्ष करने से वे कभी पीछे नहीं हटेंगीं। महिलाओ ंको रोजगार से जोड़ने के लिए आगे बैठक कर योजना तैयार की जाएगी। महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से रोजगार से जोड़ा जाएगा तथा आय अर्जन का रास्ता प्रशस्त किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कदमा मंडल अध्यक्ष अरविंद महतो के साथ ही साधना मिश्रा, सीमा गोस्वामी, सुनीता देवी सहित कई महिलायें उपस्थित थी।