भगवानपुर,बेगूसराय: गठबंधन धर्म का पालन करना हमारा फर्ज है इस को लेकर लोजपा सक्रिय भूमिका में है ।हमारा एक ही संकल्प है नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाना है और गिरिराज सिंह को जितना है उक्त बातें बछवारा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जोकिया, धूसहा,तेलन ,औगान, पाली , अतरूआ, मल्हीपुर, महेशपुर, सहित दर्जनों गांव मैं जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहि उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान विदेश में भी बढ़ा है उनका काम जनजन में बोलता है मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार की जरूरत है ।आप सभी गिला शिकवा को भूल कर एक बार फिर से देश हित में मोदी की सरकार बनाए।और बेगूसराय से गिरिराज सिंह को जिताएं।मौके लोजपा जिलामहा सचिव शिव कुमार चौधरी,जिला प्रवक्ता चंदन शर्मा,जिला सचिव सिकन्दर महतो, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, सुधीर पासवान,राम रेखा पासवान ,पूर्व मुखिया अशोक कुमार राय,जदयू नेता सुमन कुमार राय, बंटी कुमार ,स्त्याम कुमार,अवनीश सिंह , अपूर्व कुमार आदि उपस्थित थे।
गठबंधन धर्म का पालन करना हमारा फर्ज है :विनय कुमार सिंह
Previous Articleजमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस