नई दिल्ली। शनिवार तक 58,11,487 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 145.16 करोड़ (1,45,16,24,150) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 1,55,02,407 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। विस्तृत आंकड़ों की बात करें तो 1,03,87,911 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 97,14,208 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम पंक्ति के 1,83,85,748 कर्मियों को पहली खुराक,1,69,00,338 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।वही, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,99,80,567 लोगों को पहली खुराक, 33,37,90,836 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 19,46,34,482 लोगों को पहली खुराक, 15,09,65,213 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,14,69,025 लोगों को पहली खुराक, 9,53,95,822 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। शनिवार को 24 घंटों के अंदर 8,947 रोगी ठीक हुए, जिसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,75,312 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.32 प्रतिशत है। उधर, केंद्र और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 187 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 22,775 नए मरीज सामने आए हैं।वहीं, वर्तमान में 1,04,781 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.30 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,10,855 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.89 करोड़ (67,89,89,110) करोड़ जांच की गई हैं।