Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगा : मीर
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगा : मीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीतेगा, 2019 से बेहतर प्रदर्शन करेगा : मीर

    रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन 2019 के चुनाव की तुलना में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को होने वाली है और उससे एक दिन पहले मीर का यह दावा सामने आया है।

     

     

    मीर ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें झारखंड में बेहतर संख्या बल के साथ सत्ता में वापस आने का 100 प्रतिशत विश्वास है और हमारा प्रदर्शन 2019 के चुनाव परिणामों से बेहतर होगा।’’

    उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण व्यवधान उत्पन्न होने और दिल्ली (केंद्र) द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप कर सरकार गिराने की कोशिश के बावजूद उन्होंने लगातार पांच साल तक लोगों के लिए काम किया।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने जमीनी स्तर पर काम किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है और अगले पांच साल का एजेंडा भी रखा है। हमने काल्पनिक नारों पर वोट नहीं मांगे । हमने लोगों की सेवा की है और उन्हें अगले पांच साल तक सेवा करने की गारंटी दी है।’’

    कांग्रेस पार्टी झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिवादी) (भाकपा-माले) लिबरेशन के साथ मिलकर ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

     

     

    कांग्रेस पार्टी 30 सीट पर, झामुमो 43 पर, राजद छह पर और भाकपा (माले) एल चार सीट पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के सहयोगी तीन विधानसभा सीट- छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार में दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर.वी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सचिव भरत सिंह ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article पुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु, किसी को सजा नहीं, कब मिलेगा आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ को न्याय?

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.