Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित गरवी गुजरात भवन में सोमनाथ मंदिर की 3D गुफा का उद्घाटन
    Headlines राष्ट्रीय

    गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित गरवी गुजरात भवन में सोमनाथ मंदिर की 3D गुफा का उद्घाटन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली को अब देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक गुजरात स्थित ‘शाश्वत तीर्थ’ सोमनाथ मंदिर का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। गुजरात सरकार ने 25B अकबर रोड पर स्थित गरवी गुजरात भवन में एक 3D गुफा बनाई है। इस गुफा का उद्घाटन कल गुजरात स्थापना दिवस के मौके प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के.मिश्रा, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति बेलाबेन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
    राज्य सरकार के गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड द्वारा विकसित किया गया यह पहली तरह का अनोखा अनुभव है। गरवी गुजरात में आयोजित गुजरात स्थापना दिवस समारोह के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार और दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित थे।
    इस वर्चुअल रिएलिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के आर्किटैक्चर, संस्कृति और धार्मिक महत्व को प्रसारित करने की कोशिश की गई है। श्री सोमनाथ मंदिर को 3-D LiDAR स्कैनिंग/मैपिंग सिस्टम के साथ स्कैन किया गया है जो लोगों को वर्चुअल रिएलिटी के माध्यम से असली मंदिर में होने जैसा अनुभव देगा।
    गरवी गुजरात आने वाले लोग इस 3D गुफा और VR गोगल्स (वर्चुअल रिएलिटी चश्मा) के माध्यम से सोमनाथ मंदिर की छोटी सी छोटी बारिकी को भी ऐसे अनुभव कर पाएंगे जैसे वो असली मंदिर में हैं। इस सिस्टम के माध्यम से यहां आने वाला हर व्यक्ति को एक अनूठा और अद्भुत अनुभव मिलेगा।
    इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देश की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और उसका प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    गुजरात सरकार ने अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह परियोजना इसी प्रयास का एक हिस्सा है। दिल्ली का गरवी गुजरात भवन, गुजरात के कला एवं शिल्प, व्यंजनों और संस्कृति का प्रतिबिंब है और इस परियोजना के माध्यम से गरवी गुजरात भवन के इसी पहलू में एक नया अध्याय जोड़ा गया है।
    सचिव (पर्यटन), श्री हरीत शुक्ला, रेज़िडेंट कमिश्नर श्रीमती आरती कंवर के साथ इस उद्घाटन समारोह में गुजरात एवं भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों से जिले के 03 विद्यालय सहित राज्य भर के कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का किया गया शुभारंभ
    Next Article *’गंगा भोग-गंगोत्री से गंगा सागर तक’* *का शुभारंभ, रोजगार सृजन से* *लेकर बाजरे की खेती को मिलेगा बढ़ावा*

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.