Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजौली में करोड़ों की बालू का अवैध खनन जारी , मूकदर्शक बने पुलिस अधिकारी
    Breaking News बिहार

    रजौली में करोड़ों की बालू का अवैध खनन जारी , मूकदर्शक बने पुलिस अधिकारी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवादा जिले में 31 दिसंबर 2021 से नदी से बालू के उठाव पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके नियम कानून को ताक पर रखकर घोर उल्लंघन किया जा रहा है।

    रजौली (नवादा)  नवादा  के रजौली में बालू का अवैध कारोबार रोक पाने में पुलिस प्रशासन हो या खनन विभाग पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। यूं कहें कि बालू कारोबार के आगे रजौली प्रशासन और खनन विभाग ने घुटने टेक दिए हैं। अनुमंडल प्रशासन बालू का अवैध कारोबार करने वालों के आगे बौनी साबित हो रही है।आज तक बालू कारोबार करने वाले के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई ना जिला प्रशासन नही कर पाई है और ना खनन विभाग। नतीजतन बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया धड़ल्ले से अपने कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए हैं।अब दिन के उजाले में रजौली इलाके में धनार्जय नदी, प्रांचकचक, वभनी, लेगुरा फरकाबुजुर्ग,धमनी,गरीवा, एवं दर्जनों क्षेत्र से बालू उठाव जारी है।थाना क्षेत्र में पिछले साल से बालू के खनन पर रोक लगे रहने के बावजूद नवादा अनुमंडल सहित रजौली मे बालू माफियाओं के द्वारा खनन का धंधा बेरोकटोक जारी हैं। पहले तो पुलिस प्रशासन की डर रहती थी। जिसके कारण रात के अंधेरे में छिटपुट बालू चोरी की जाती थी। लेकिन माफियाओं के द्वारा अब दिन के उजाले में धनार्जय नदी से बालू उठाव कर दिन दहाड़े बालू लदे ट्रैक्टर गुजरना आम हो गया है। बालू की खनन कर रहे तस्करों पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। जानकारी के अनुसार नदी घाटों में तस्करों के द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पूलिस को दूरभाष पर दिया जाता है।लेकिन सूचना के बाद भी प्रशासन नदी घाट पर नहींं पहुंचती है जो उनकी मिली भगत को दर्शाता है। लिहाजा क्षेत्रों में बालू के अवैध कारोबार में अंधेरगर्दी मची हुई है। थाना क्षेत्र के धनार्जय नदी हरदिया, बॉढ़ी, बंधन छपरा,मलियातरी, जम्मूआएं,भाईजीभित्ता, चितरकोली,पीपरपाती के अलावे खुरी नदी के गैरिबा बालू घाट से उठाव कर लेंगुरा व धमौल रास्ते खनन कर कई गांवों में बालू लदे ट्रैक्टर का परिचालन किया जा रहा है। माफियाओं के द्वारा प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करा रहा है। इस मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। सही मामले में अगर वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधिकारियों की भी जांच की जाए तो निश्चित तौर पर उनकी संलिप्तता स्पष्ट हो जाएगी। बालू के अवैध कारोबार ने निश्चित तौर पर नवादा एसपी के क्रियाकलापों पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ।जिससे वह भी संदेह के घेरे में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article बिना काम कराए मनरेगा योजना में निकाली गई राशि एसडीओ से की शिकायत,अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना में लूट का बन रहा रिकार्ड

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.