Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगर हम कनाडा, मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं : ट्रंप
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    अगर हम कनाडा, मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं : ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अगर हम कनाडा, मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं : ट्रंप

    वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मैक्सिको को क्रमश: 100 अरब डॉलर और 300 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इन दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए।

    ट्रंप (78) ने धमकी दी है कि अगर कनाडा और मैक्सिको ने अपने अपने क्षेत्रों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को नहीं रोका तो वह दोनों देशों पर भारी शुल्क लगा देंगे।

     

     

    ट्रंप ने ‘एनबीसी न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं। हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं। हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए। हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बन जाना चाहिए।’’

    अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद रविवार के ‘टॉक शो’ में ट्रंप का यह पहला साक्षात्कार था।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं, हम कनाडा को सब्सिडी दे रहे हैं और हम दुनिया भर के कई देशों को सब्सिडी दे रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को समान, तीव्र और निष्पक्ष अवसर मिले।’’

    ट्रंप ने कुछ अमेरिकी सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की इस टिप्पणी का खंडन किया कि शुल्क से अमेरिका को नुकसान होगा और आम वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे आम लोगों पर दबाव बढ़ेगा।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘इसका अमेरिकियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने हमारे लिए एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाई। अगर हमें युद्ध एवं अन्य चीजों के साथ शुल्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो मैं युद्ध का जवाब शुल्क (कर) से देना चाहूंगा। मैं यही कहूंगा कि आप लोग लड़ना चाहते हैं, तो अच्छी बात है आप लड़िए। लेकिन, आप दोनों ही अमेरिका को 100 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करेंगे। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो शुल्क के कई उद्देश्य हैं। मैं यह नहीं कहता कि आप उनका पागलों की तरह इस्तेमाल करें। मैं कहता हूं कि उनका सही तरीके से इस्तेमाल करें।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इससे देश को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे इस देश को पैसे मिलेंगे। हमें कभी भी पूरी ताकत से काम करने का मौका नहीं मिला क्योंकि हमने इससे पूर्व कोविड-19 महामारी से जंग लड़ी। हमने इसे बहुत अच्छे से, सफलतापूर्वक निपटाया। जब मैंने सत्ता की बागडोर जो बाइडन (निवर्तमान राष्ट्रपति) को सौंपी थी, तो शेयर बाजार कोविड-19 महामारी के आने से ठीक पहले की तुलना में अधिक था। शुल्क (कर), अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि अर्थशास्त्र के बाहर अन्य चीजों को प्राप्त करने के लिए भी एक बहुत शक्तिशाली उपकरण है।’’

     

     

    साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पूछा गया था, ‘‘क्या आप ये शुल्क लगाने जा रहे हैं या यह सिर्फ बातचीत की रणनीति है?’’

    ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। कनाडा और विशेष रूप से मैक्सिको से हमारे देश में लाखों लोग आ रहे हैं। मैंने दोनों (कनाडा और मैक्सिको के नेताओं) से बात की। मैंने जस्टिन ट्रूडो से बात की। वह फोन पर बात होने के लगभग 15 सेकंड के भीतर ही ‘मार-ए-लागो’ (ट्रंप के स्वामित्व वाला निजी क्लब) के लिए रवाना हो गए। वह मार-ए-लागो में थे। हम रात्रिभोजन कर रहे थे और इस बारे में बात कर रहे थे।’’

    ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने मैक्सिको के राष्ट्रपति और जस्टिन ट्रूडो से कहा, अगर यह नहीं रुका तो मैं आपके देश पर लगभग 25 प्रतिशत शुल्क लगाऊंगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हुई
    Next Article भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.