Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान और आदिवासी अस्मिता बचाने के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं- सुखदेव भगत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संविधान और आदिवासी अस्मिता बचाने के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं- सुखदेव भगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संविधान और आदिवासी अस्मिता बचाने के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं- सुखदेव भगत

    झामुमो के विधायक चमरा लिंडा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम दाखिला करने पर कहा- चमरा लिंडा मेरे छोटे भाई हैं, नादान हैं

    संविधान और आदिवासी अस्मिता खतरे में है इसलिए मैं इसे बचाने के लिए चुनाव मैदान में हूं। उक्त बातें इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने लोहरदगा लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने के लिए लोहरदगा के सरना पूजा स्थल झखरा कुंबा, और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर माथा टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहीं।

    सुखदेव ने कहा कि यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आदिवासी अस्मिता बचाने की लड़ाई है। बृहस्पतिवार का दिन मैंने नामांकन के लिए चुनाव क्योंकि आज मैंने सरना माता की पूजा की और प्रार्थना की कि हमारे देश में लोकतंत्र संविधान कायम रहे और हम गांधीवादी रास्ते पर चलें।
    अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो संसद में मेरा पहला प्रश्न सरना धर्म कोड लागू करने को लेकर होगा।

     

    इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरा लिंडा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने और यह कहने कि उनकी लड़ाई भाजपा के साथ है, कांग्रेस इस मुकाबले में कहीं नहीं है, सुखदेव भगत ने कहा कि चमरा लिंडा उनके छोटे भाई हैं, नादान हैं। उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। यह समाज की लड़ाई है उन्हें साथ देना चाहिए था।

     

     

    आवेश में नहीं बल्कि विवेक से काम लेना चाहिए था। उन्होंने गलती की है। मैं तो सरना मां से यही प्रार्थना करूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि दें। और उन्हें माफ कर दें।
    प्रधानमंत्री के मंगलसूत्र वाले बयान पर सुखदेव भगत ने कहा कि मंगलसूत्र एक भावना है। एक महिला उसे धारण करती है, और उसके साथ बहुत सारी चीज निहित हैं।

     

     

    प्रधानमंत्री ने उसका भी मखौल उड़ाया है। मुझे लगता है कि भारतीय संस्कृति भारतीय पद्धति के बारे में मोदी जी को सीखना चाहिए जानना चाहिए। वचन से नहीं उन्हें कम से जानना चाहिए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को :LFS के प्रबंधन टीम और गोलमूरी यातायात पुलिस के तत्वाधान में LFS स्कूल के बच्चों और शिक्षकों द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन हेतु निकाला जागरूकता रैली
    Next Article लोकसभा चुनाव कों लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने खासमहल वेयर हाउस का किया निरिक्षण एवं इवीएम का डेमो दिए

    Related Posts

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    May 14, 2025

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.