भारत बंद सफल बनाने को पूर्व संध्या पर निकाला विशाल मशाल जुलूस किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के गूंजे नारे, भगवान सिंह ने जनसंपर्क कर बंद सफल की करी अपील
मानगो क्षेत्र में रविवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच व गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के संयुक्त तत्वाधान में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस सोमवार को आहूत भारत बंद को सफल बनाने को लेकर जनसंपर्क के रूप में निकाला गया और व्यापारियों तथा जनता से अपील की गई कि वह बंद में अपना सहयोग करें। जुलूस का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व जमशेदपुर के किसान नेता सह गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान ने किया। उनके साथ किसान आंदोलन एकजुटता मंच के सुमित रॉय, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, डॉ कवींद्र, गीता सुंडी, चंदना बनर्जी ने भी मशाल जूलूस के माध्यम से जनता से संपर्क साधा। मशाल जूलूस के दौरान किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाये गए। भगवान सिंह ने जनता से जनसंपर्क करते हुए कल के बंद को सफल बनाने के लिए अपील की।
भारत बंद की पूर्व संध्या पर निकला विशाल मशाल जुलूस मानगो चौंक से होता हुआ मानगो हनुमान मंदिर तक जा कर फिर उसी मार्ग से वापस होता हुआ मानगो बाजार के घूमता हुआ पुनः मानगो चौंक पहुंच कर संम्पन्न हुआ।
मशाल जुलूस में सुखवंत सिंह, गीता सुंडी, चंदना बनर्जी, सरफराज फैय्याज, सरबजीत सिंह, मनिंदर सिंह, अजित सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह समेत अन्य शामिल हुए इनके अलावा आम जनता से भी बहुत से लोग स्वच्छा से जुलूस में शामिल हुए। बाद में बैठक में भगवान सिंह ने कहा की 27 सितम्बर भारत बंद के मद्देनज़र पूरी तैयारी कर ली गयी है। सोमवार को बंदी वाले दिन किसान आंदोलन एकजुटता मंच, बंद समर्थक व मानगो गुरुद्वारा के सभी सदस्य मानगो गुरुद्वारा में इकठ्ठा होंगे और वहीँ से मोटरसाइकिल से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद कराएँगे। दूसरी तरफ राजमार्ग को बंद कराने की जिम्मदारी रंजीत दीपक के माध्यम से मदन कुमार को दी गयी है।