Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुंडागर्दी, आतंक, भय और भ्रष्टाचार का होगा खात्माःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुंडागर्दी, आतंक, भय और भ्रष्टाचार का होगा खात्माःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गुंडागर्दी, आतंक, भय और भ्रष्टाचार का होगा खात्माःसरयू राय

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने कहा है कि बीते पांच साल में कदमा में जितनी भी अनियमितताएं हुई हैं, उन सभी का वह पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह भय, भ्रष्टाचार और आतंक से जमशेदपुर पश्चिमी को मुक्त कराएंगे।

     

     

    यहां बुधवार को कदमा मंडल भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि बीते पांच साल में कदमा में जो भी अनियमितताएं हुई हैं, वह उन सभी का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहाः मैंने पाया कि पश्चिमी जमशेदपुर में जनसुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। अभी भी उलीडीह समेत कई इलाकों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने कार्यकाल में मैंने मानगो जलापूर्ति परियोजना शुरु करवाई थी। उसकी भी हालत खराब कर दी गई है। कई इलाकों में अभी भी पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली की भी समस्या है। बिजली कभी भी चली जाती है। इन सभी समस्याओं का अंत होगा।

     

     

    श्री राय ने कहा कि कदमा ही नहीं, जमशेदपुर पश्चिमी के लोगों ने बीते पांच साल में कई तरह के अत्याचार सहे हैं। जो लोग शोभायात्रा निकालते थे, उनके ऊपर भी एफआईआर दर्ज कराया जाता रहा। लगातार गुंडागर्दी की जाती रही, लेकिन अब ये गुंडागर्दी रुक जाएगी। कदमा में संपन्न बैठक में छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भीम सिंह, राकेश सिंह, मनीष पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

     

     

    इसके पूर्व मंगलवार को श्री राय ने भाजपा के सोनारी मंडल और बिष्टुपुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की। मंगलवार को ही उन्होंने भाजपा के मानगो मंडल में बैठक की। इसके पूर्व सोमवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित कार्यालय में भी बैठक की। भाजपा का संगठन उनके साथ मनोयोग से काम कर रहा है। उधर, जनता दल यूनाइटेड ने भी श्री राय को विजयी बनाने के लिए मंगलवार को बैठक की थी। पूरा एनडीए श्री राय को विजयी बनाने के लिए जुट गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बिष्टुपुर में आयोजित कला महोत्सव का किया उद्घाटन
    Next Article सीजीपीसी के आग्रह पर कीर्तन दरबार में तबदीली, अब क्लब के बजाय सोनारी गुरुद्वारा साहिब में मनाया जायेगा गुरु रामदास जी का प्रकाश दिहाड़ा

    Related Posts

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.